पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा कंबल एवं स्वेटर वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमित के सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा पारस कन्या इंटर कॉलेज बिंद्रा बाजार में रविवार को कंबल एवम स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे गरीब,असहाय , विकलांग, विधवा महिलाओं ,पुरुषों एवम बच्चो को 500 कम्बल और 200 स्वेटर वितरित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण का कार्य बहुत ही पुनीत कार्य है, ब्लॉक मुहम्मदपुर में क्षेत्र में कंबल वितरण की शुरुआत मैंने लगभग 15 वर्षों पूर्व इस उद्देश्य की थी कि लोग एक दूसरे को देख कर ऐसे आयोजन करेंगे जिससे गरीब असहाय लोगों को ठंड से निजात पाने में काफी राहत होगी पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमता अनुसार सभी लोगों को करनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय विश्वकर्मा, विजय मिश्र ,राम चंद्र मिश्रा, प्रधान जियालाल यादव , अरबिंद उर्फ पिंटू यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय गुप्ता उग्रसेन चौहान ,अवधेश चौहान,सुबाष विश्वकर्मा,मो शाहिद अख्तर,प्रमोद लाल श्रीवास्तव ,प्रधान नंदकेस्वर चौहान,अनिल सिंह ,विजई सरोज अरविंद सेठ ,घनश्याम उपाध्याय आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।