पूर्णिया के गिरिजा चौक का ऑटो स्टैंड बारिश में हुआ नाले में तब्दील

पूर्णिया/बिहार- लगता नहीं है कि ये स्मार्ट सिटी का ऑटो स्टैंड हैं। हालत देखिये और खुद पूर्णिया नगर निगम की सच्चाई पर गैर कीजिये । भारत सरकार के तरफ से स्वच्छता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। पर क्या यही सच्चाई है स्वच्छता अभियान की। पूर्णिया का गिरजा चौक जहाँ से हर रोज सैकड़ो ऑटो अलग अलग गंतव्य के लिए खुलती है। सरसी, के नगर, गोकुलपुर, बनमनखी, धमदाहा , मीरगंज इत्यदि के लिए हर दिन यात्री सफर करते हैं। और सफर करना इनकी मजबूरी भी है। हर रोज यहाँ के आसपास के लोग अपने आफिस, दुकान, कचहरी, बाजार , डॉक्टर के पास आते जाते रहते हैं। क्यूंकि पूर्णिया एक जिला है। पर आप खुद देखिये एक स्मार्ट सिटी का ऑटो स्टैण्ड क्या इस प्रकार का हो सकता है। जहाँ थोड़ी सी बारिश होने पर इतना बुरा हाल हो जाता हैं। पूरे स्टैंड में बारिश का गंदा पानी और कचरा उस तरह जमा हुआ है जैसे किसी गंदे नाले का हाल होता हैं।
या फिर कहिये की गंदे नाले में तब्दील हो गई हो , ये हालत तो सिर्फ हल्की बारिश का है । अगर जम के बारिश हो जाय तो पूरा ऑटो स्टैण्ड तालाब में बदल जाता है। शायद न तो इसकी जानकारी यहाँ के जिलाधिकारी को है और न ही पूर्णिया नगर निगम को।
पूर्णिया नगर निगम की तस्वीर बदलने में देरी हो रही है, जनता में धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ रहा है! पूर्णिया नगर निगम विभिन्न प्रकार का कर जनता पर लगा दिया है और कुछ पुराने करों में बढ़ोतरी भी हुई है। टैक्स की वसूली भी हो रही है लेकिन उसके अनुरूप विकास कार्य नहीं हो पा रहा है।जिससे स्थानीय लोगों मे रोष पनपने लगा है।
-पूर्णिया से शिव शंकर सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।