पुलिस कप्तान ने किया मझौलिया थाने का औचक निरीक्षण: दिए गए कई निर्देश

बिहार/मझौलिया- बुधवार की संध्या जिला पुलिस कप्तान जयंत कांत ने मझौलिया थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में लंबित कांडों का विधिवत जानकारी ली।कांड निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष सहित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समय पर कांड निष्पादन करने का आदेश दिया। एसपी ने थानाध्यक्ष से थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों की जानकारी ली।और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर थाना में और पदाधिकारी को पदस्थापित कर दिया जाएगा।
थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा चालक की कमी का हवाला दिया गया।तब उन्होंने अविलंब पूर्ति करने का भरोसा दिया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम चंपारण जिले की विधि व्यवस्था सुरक्षित और शांत रहे तथा अपराधी सलाखों के पीछे जाए इसके लिए एसपी जयंत कांत द्वारा जिले के सभी थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
SP द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहा है।उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था हर हाल में चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए।इसके लिए रात्रि गश्ती संध्या गस्ती दिवा गस्ती पर विशेष बल देना है।

बैंकों की सुरक्षा करते रहना है।असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखनी चाहिए।समय-समय पर वाहन जांच होते रहना चाहिए।तथा शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारी हमेशा प्रयत्नशील रहने चाहिए. उन्होंने कहा कि समकालीन अभियान के तहत वारंटी ओं की धरपकड़ प्रमुखता से होनी चाहिए।

इस अवसर पर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, दारोगा सुनील कुमार सिंह, सज्जाद गद्दी, अब्दुल हफीज, बिंदेश्वरी राय, दिवाकर सिंह, पंकज कुमार सिंह, चंद्रिका तिवारी, सुनील कुमार शुक्ला, रामानुज कौशिक, सहित सभी आरक्षी व सहायक उपस्थित थे।

-राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।