पुण्य की खिचड़ी से मजबूत हुई आत्मीय रिश्तो की डोर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में मकर संक्रांति के दूसरे दिन कई जगहों पर खिचड़ी वितरण का आयोजन कर पुण्य लाभ कमाया। जगह-जगह खिचड़ी वितरण मे लोगों की भीड़ लगी हुई थी। मकर संक्रांति का पर्व हमें आपस में जोड़ने व भिन्नता समाप्त कर स्नेह उत्पन्न कर समरसता का संदेश देता है और रिश्तो की डोर को मजबूत करता है। यह वैदिक पर्व है, इसे देश के प्रत्येक क्षेत्र में विभिन्न नामों से जाना जाता है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर अग्रसर होते हैं। मकर संक्रान्ति से सूर्य की उष्णता बढती है, दिन बड़ा होने लगता है तथा रात्रि छोटी होनी प्रारम्भ हो जाती है। इस दिन दान आदि अधिक से अधिक दिया जाता है। कस्बे के अमित गोयल के प्रतिष्ठान व जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार के मेडिकल प्रतिष्ठान पर खिचड़ी वितरण हुई। इसके साथ ही दोनों ही प्रतिष्ठानों पर कस्बे के गणमान्य लोगो ने खिचड़ी का आनंद लिया। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी खिचड़ी वितरण हुई। मान्‍यता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति के जीवन में परेशानियां कम आती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *