पार्षद घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे- बृजेश पाठक

बरेली। शहर के स्पर्श लॉन में भाजपा का दो दिवसीय पार्षद प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम समापन हुआ। समापन सत्र मे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नगर निगम क्षेत्र में पार्षदों की भूमिका, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे मे जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव मे पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक-एक गली में जाकर संपर्क करना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएगी। महानगरों में भाजपा के पार्षदों की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि पहले पार्षद ही महापौर का चुनाव करते थे। अब पार्षदों के साथ-साथ महापौर का चुनाव भी जनता करती है। समापन सत्र में भाजपा बृज क्षेत्र के अलीगढ़, शाहजहांपुर एवं बरेली महानगर के पार्षद शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम को एक मॉडल के रूप में विकसित करना है। पार्षद एक ऐसी कड़ी है, जिनका जनता से सीधा संवाद होता है। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में जाकर उन्हें बताना होगा। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की गरीब एवं नगरीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के पहले दिन कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्षदों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ताओं को 24 घंटे संगठन की चिंता करनी चाहिए। पार्षदों में सहजता, उपलब्धता और सादगी होनी चाहिए। खुद के प्रति कठोर और दूसरों के प्रति नरम रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *