परिवहन निगम की चुनाव मे गई 140 अनुबंधित बसें, संकट में सफर

बरेली। जनपद से परिवहन निगम की 140 अनुबंधित बसें भी चुनाव ड्यूटी में चली गई है। जो बसें बाहर से आती थी। वह भी कम आ रही हैं। ऐसे मे सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या रात को हो रही है। कानपुर, हल्द्वानी, हरदोई, पूरनपुर, पुवायां आदि रुट की बसें नही मिलती हैं। अब तो यह संकट चुनाव के बाद ही खत्म होगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत और रुहेलखंड डिपो की 140 अनुबंधित का चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण किया गया है। यह बसें रविवार को ही आरटीओ ने चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना करा दी अब परिवहन निगम की 40 बसें नौ मई को और चली जाएंगी। ऐसे में रोडवेज बसों का संकट बढ़ेगा। यात्रियों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ता है। जो बसें बाहर से आती थीं, वह भी चुनाव के चलते 30 फीसदी तक कम आ रही हैं। सोमवार की दोपहर से लेकर शाम तक सेटेलाइट और पुराना बस स्टैंड पर यात्री परेशान होते नजर आए। जैसे ही किसी एक रुट की आती, उस पर चढ़ने को लेकर मारामारी के हालात बन जाते। आरएम दीपक चौधरी का कहना है, अनुबंधित बसें 140 चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। कुछ बसें नौ मई को चुनाव ड्यूटी में जाएंगी। इसलिए कुछ दिक्कतें है। सात मई की रात तक कुछ बसें आ जाएंगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।