पत्रकारों की बैठक में किया गया जिला पत्रकार संघ का गठन

बिहार- पश्चिम चम्पारण जिला के पत्रकारों की एक बैठक नगर परिषद सभागार में रविवार को संपन्न हुई। जिसमे “जिला पत्रकार संघ” का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संजय राव ने किया। उपर्युक्त बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, उनके बच्चों की शिक्षा, परिवार की चिकित्सा सम्बन्धित 15 सूत्री मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। तदुपरांत जिला प्रशासन को एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया,जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकारों पर हुए मुकदमों की जाँच करने आदि शामिल है।
बैठक में अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दुबे, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पाठक, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सचिव संजय कुमार राव, सह सचिव अश्वनी सिंह, संयुक्त सचिव कुमार शानू, कोषाध्यक्ष आशुतोष बर्णवाल, उप कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार उर्फ सोनू भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता आदित्य कुमार दुबे, जबकि संगठन के सफल संचालन के लिए संगठन महामन्त्री अवधेश कुमार शर्मा, संगठन मंत्री निरंकार भाष्कर सर्वसम्मति से चुने गए। तदुपरान्त मन्टू गुप्ता, सोहन प्रसाद, गोविंद शर्मा, कुमार अभिनव, अरविन्द कुमार चौरसिया, हरिकेश कुमार तिवारी, रूपेश कुमार तिवारी, डॉ. घनश्याम, एवं राजू कुमार कार्य समिति सदस्य बनाये गए। इनके अतिरिक्त विधि सलाहकार राजीव रंजन झा, संजय कुमार राव, परामर्शदात्री समिति में तीर्थराज कुशवाहा, गंगानन्दन झा कलाधर, शिवशंकर वर्मा, बकीलुर्रह्मान खां, अशोक कुमार मिश्र, मधुकर मिश्र, मो शकील के साथ संरक्षक मण्डल में विकास बिहारी सिंह ,प्रेमचंद पाण्डेय, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ अमानुल हक़, मधुसूदन गुप्ता रखे गए। संगठन के सफल संचालन के लिए संविधान निर्माण करने के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसमें राजीव रंजन झा, संजय कुमार राय, अवधेश कुमार शर्मा, कृष्णकांत मिश्र, अशोक कुमार मिश्र,डॉ अमानुल हक़, आशीष कुमार गुप्ता और विकास कुमार पाण्डेय बनाये गए।

– राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।