पति से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच मे जुटी पुलिस

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर मे एक महिला विवाहिता ने पति से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आनन-फानन मे इस बात की जानकारी परिवार के लोगों ने मायके पक्ष को दी। मौके पर मायके पक्ष ने जब जाकर देखा तो महिला फर्श पर पड़ी थी। जिसके बाद परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के गांव बढ़ाईपुर की रहने वाले हरवेल सिंह ने बताया कि 2016 मे अपनी बेटी राजबन्द कौर की शादी बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर के रहने वाले जतिन के साथ की थी और अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। वही बेटी की शादी के छह महीने बाद से पति दहेज और पैसों की डिमांड करता था और मारापीट करता था। जिसके चलते बेटी ने प्रताड़ित होकर शुक्रवार की देर रात घर मे बनी दुकान मे जाकर फांसी लगा ली। जब इसकी जानकारी सुसराल पक्ष के लोगो ने मायके पक्ष के लोगो को दी तो वह आनन-फानन मे मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही जतिन को हिरासत मे लेकर थाने भेज दिया है। आपको बता दे जतिन जोमैटो कंपनी मे काम करता है और उसका एक चार साल का बेटा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।