पति शराब पीकर बनाता है अप्राकृतिक संबंध, जेठों से भी कराया गैंगरेप

बरेली। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इतना ही नही आरोपी के भाइयों ने महिला से गैंगरेप किया और दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो मारपीट की और सिगरेट से उसे दाग दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आता है और उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। यही नही वह उस पर दबाव बनाता है कि उसके दोस्तों के साथ भी वह संबंध बनाए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे लोहे की रॉड से पीटा और उसे जलती सिगरेट से भी दागा। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि गुरुवार को वह घर मे अपने पति के साथ थी। इस दौरान उसके दोनों जेठों ने पति की मौजूदगी मे उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।