नानी के घर आई 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, बेहोश मिली बच्ची, मुकदमा दर्ज

बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे नानी के घर आई किशोरी को दो युवकों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और बेहोश होने पर हाथ पैर बांधकर डाल दिया। इस मामले में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ थाना फरीदपुर मे मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्योलड़िया क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी की ननिहाल फरीदपुर क्षेत्र के गांव मे है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी नानी के घर आई थी। गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे छत पर सोने के दौरान उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। उन लोगों ने खोजबीन शुरू की तो रात करीब सवा तीन बजे उनकी बेटी घर से कुछ दूरी पर ट्रॉली के नीचे बेहोश पड़ी मिली। उसके हाथ पैर बंधे थे और कपड़े भी फटे हुए थे। उन लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। होश मे आने पर किशोरी ने परिजन को बताया कि नानी के गांव में ही रहने वाली पूजा नाम की महिला ने गांव के ही अर्जुन से उसकी मुलाकात कराई थी। रात मे अर्जुन ने उसे मिलने बुलाया तो वह चुपके से उससे मिलने चली गई। अर्जुन उसे पास के ही बाग मे लेकर गया। वहां एक युवक पहले से ही मौजूद था और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे लोग हाथ पैर बांधकर ट्रॉली के नीचे फेंककर चले गए। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन, पूजा और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो, सामूहिक दुष्कर्म और षड्यंत्र रचने की धारा मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश मे पुलिस दबिश दे रही है लेकिन वे सभी अभी फरार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।