पति ने की पिटाई से हुई पत्नी की मौत

झांसी। बड़े अरमानों के साथ बेटी की शादी कर ससुराल विदा किया था। लेकिन उसे क्या पता था कि आने वाले समय उसकी बेटी ही उसे नहीं मिलेगी। कुछ ऐसा ही घटित उस महिला के साथ हुआ जो झांसी एसएसपी कार्यालय में अर्धबेहोशी हालत में पड़ी हुई और उसकी बेटी की लाश टैक्सी में रखी थी। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

प्रेमनगर थानान्तर्गत हंसारी में रहने वाले विनोद कुमार के साथी 8 साल पहले नीतू का विवाह हुआ था। नीतू के माता-पिता ने बड़े अरमानों के साथ हैसियत के अनुसार दहेज देते विदा किया था। शादी के बाद नीतू ने दो बच्चों को जन्म दिया। बेटे होने के बाद पति और ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो प्रताड़ित उसे परेशान किया जाने लगा। पिछले दिनों विनोद कुमार ने नीतू के साथ बेहरमी से पीटा। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाही न होने से परेशान मायके वाले मृतका के शव को टैक्सी में रखकर झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां प्रर्दशन करते हुए उन्होंने कार्रवाही की मांग की। वहीं उसकी मां अर्धबेहोशी हालत में थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन देते हुए शांत कराया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।