पति की टांग तोड़ने व पुत्री पर तेजाब डालने का महिला ने अपने तीन भाइयों पर लगाया आरोप

शेरकोट /बिजनौर- महिला ने थाने में तहरीर देकर अपने पति की टांग तोड़ने व पुत्री पर तेजाब डालने का आरोप लगाते हुए 3 सगे भाइयों के खिलाफ थाने में पहुंची। पीड़िता के मुताबिक तीन सगे भाईयों ने पुत्री जोया पर तेजाब डालकर जान से मारने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला नौधाना के निवासी सलमान ,अदनान, आमान पुत्र असलम ने घर में घुस कर एक लड़की पर जानलेवा हमला किया।महिला की पुत्री जोया पुत्री फिरासात मौहल्ला नौधाना की निवासी है।महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीन सगे भाइयों ने घर में घुसकर लड़की के ऊपर तेजाब फेंक कर और उसके पति की टांग तोड़कर फरार हो गये। सलमान व अदनान पुत्र असलम के नाम पर पिछले कई वर्षों से उच्च न्यायालय में मुकदमा चल रहा है वह पहले भी लड़की पर हमला कर चुके है सलमान ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि या तो मुकदमा वापस ले ले नहीं तो तुझे और तेरे बाप तेरे भाई को जान से मार देंगे। लड़की की चीख-पुकार सुनकर लड़की का पिता फिरासत बाहर आया तो उसने तेजाब की बोतल छीनने का प्रयास किया तो उसको पीछे की ओर धक्का दे दिया और लड़की के ऊपर तेजाब डाल दिया फिरासत को गिरा दिया जिससे टांग टूट गई ।

मौके पर पहुंच कर शेरकोट थाना अध्यक्ष ने पूरी जानकारी ली और लड़की जोया उसके पिता को बिजनौर चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया लड़की के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

रिपोर्ट – अमित कुमार रवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *