पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व मंत्री भानु प्रताप सिंह की पत्नी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह की पत्नी और पूर्व मंत्री स्वर्गीय तेज बहादुर गंगवार की बहिन गायत्री सिंह गंगवार का पार्थिव शरीर मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। जिले के दिग्गज नेताओं ने पूर्व सांसद की पत्नी की शव यात्रा में शामिल होकर अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी। पूर्व मंत्री की पत्नी गायत्री के अंतिम दर्शन को आए और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उनके अंतिम दर्शन किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री की पत्नी का रात्रि दस बजे लंबी बीमारी से उनके गांव अग्रास में निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र रिटायर्ड कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने किया। दिग्गज कांग्रेसी नेता भानु प्रताप सिंह ने भी बरेली और पीलीभीत दोनों ही जिलों में डटकर राजनीति की। 1984 में वे पीलीभीत से कांग्रेस के सांसद भी रहे। पूरे प्रदेश में ही उनका सम्मान था। यह बातें उनकी पुत्री भाजपा नेत्री तेजेश्वरी सिंह ने बतायी और उनके पिता निधन के बाद उनकी मां बीमार रहने लगी। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात्रि उनका निधन हो गया। उन्होंने अपनी मां के निधन पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र रिटायर्ड कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने अपनी मां गायत्री देवी को विदाई दी। भगवान महान आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके अंतिम संस्कार में जिले के भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री व विधायक राजेश अग्रवाल सहित तमाम नेता व गांव के लोग मौजूद रहे।।

  • बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।