नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में चलाया गया स्वच्छता अभियान

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बे में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान चलाकर मुख्य सड़क की सफाई की गई। नगर पंचायत कार्यालय के सामने से प्रारंभ कर मुख्य बाजार में कस्बे की मुख्य सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र के विनोद शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण पाल मौर्य,पूर्व जिला पंचायत सदस्यराजीव गुप्ता, सभासद संजीव सिंह अमन सिंह, बलराज सिंह, पंपी मौर्य तथा केतन मौर्य आदि ने कस्बे की मुख्य सड़क को झाड़ू लगाकर साफ किया। चेयरमैन कृपाल मौर्य ने सभी नगर वासियों से कस्बे को स्वच्छ रखने की अपील की।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।