Breaking News

नारायण ई टेक्नो स्कूल में मनाई गई इन्वेस्टीचर सेरेमनी: सासंद ने किया शुभारंभ

बरेली- नारायण ई टेक्नो स्कूल बरेली में वर्ष 2024 _25 के लिए आज दिनांक 10 .8. 2024 को इन्वेस्टीचर सेरेमनी मनाई गई जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद माननीय छत्रपाल सिंह गंगवार जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती भावना कौशिक जी ने की। विद्यालय के छात्र छात्रा आदित्य कटिहार तथा शानवी सिंह हेड चुने गए विद्यालय के जूनियर हेड अभिमन्यु वर्मा तथा गौरांशी माथुर चुने गए, इसके साथ ही गुरनूर, चिराग, आरव,प्रत्यक्ष , हिरा ,युक्ति, अविका, शिवांश, वेदांश, हेमंत, वीरा,वीरप्रीत, आराध्या ,विश्रुत, जाविया को बैच व स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के नए पदाधिकारियो को प्रधानाचार्या जी द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई ।चुने गए छात्र छात्राओं को डी जी एम श्री आशुतोष कुमार जी, ए जी एम हर्षित शर्मा एवं ब्रांच मैनेजर रचित मौर्य जी ने बधाई दी । प्रधानाचार्या जी ने विद्यार्थियों से कहा कि आप देश का भविष्य है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी।

– बरेली से अनुराग शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *