नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर स्वयं सेवकों एवं पदाधिकारियों को राष्ट्र की सेवा का दिलाया गया संकल्प

वाराणसी – नागरिक सुरक्षा कार्यालय चेतगंज में शुक्रवार को विभाग के स्थापना दिवस 6 दिसंबर, 2019 के 57 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (नगर ) विनय कुमार सिंह द्वारा झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित स्वयं सेवकों एवं पदाधिकारियों को निष्काम भाव से राष्ट्र की सेवा का संकल्प दिलाया गया तथा पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। स्वागत संबोधन चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा विनोद गुप्ता द्वारा किया गया। जबकि संचालन उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने किया अपने संबोधन में अपर जिलाधिकारी (नगर )ने नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयं सेवकों के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा किया। उन्होंने कहा कि जनता में शांति सौहार्द की स्थापना के निमित्त विभाग के स्वयंसेवकों की महती भूमिका है जिनके द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य जैसे रक्तदान, श्रमदान ,पौधारोपण ,जन जागरूकता जैसे कार्य किए जाते हैं। समाज में रहकर आप जन चेतना जागृत करते हैं।
विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक( नगर) दिनेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि काशी में विभिन्न पर्व एवं अवसरों पर अत्यधिक भीड़ होती है समय-समय पर स्वयंसेवक अल्प सूचना पर पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करते हैं। निष्काम भाव से किया गया कार्य वंदनीय है। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने विभाग के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्थापना दिवस को सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया है, जो कि दिनांक 12 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें मुख्य रूप से पौधारोपण, स्वच्छता जन जागरूकता रैली , नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण ,अभ्यास प्रदर्शन एवं बचाव कार्यों का मॉक ड्रिल आयोजित है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बैच एवं कैप लगा कर तथा शाल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सर्वश्री नीरज मिश्रा ,विनोद गुप्ता, विनय दत्ता, अरुण चटर्जी, कन्हैया लाल, सीबी सिंह ,संजय राय ,डीके श्रीवास्तव, मंगला गुप्ता ,राजेश सेठ ,सिद्धार्थ कपूर, पवन पांडे ,योगेश, कुलदीप, अमूल्य, विक्रम प्रताप, विवेक कुमार, शारदा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।