बरेली। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था दिलाने को यातायात पुलिस की ओर से यातायात जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चौकी चौराहा पर ऑटो, बाइक और कार चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्काउट की छात्र-छात्राएं एवं राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से चौकी चौराहे पर जन सामान्य को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करे। जिम्मेदार बनें, सुरक्षित रहें नामक पंपलेट को वितरित किया गया और सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने हेतु जानकारी भी दी। कई चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग नही किया जा रहा था। उनको हेलमेट पहनने के लिए निर्देशित किया। इस कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य प्रभात मिश्रा, त्रिवेंद्र कुमार, अनु पाराशरी, अविनाश चंद्र, स्वेता शर्मा सहित छात्राओं ने आदि ने जन सामान्य को पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
