नवाबगंज मे पति-पत्नी के झगड़े की पंचायत मे तड़तड़ाई गोलियां, बीडीसी समेत दो की मौत, कई घायल

नवाबगंज, बरेली। जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव जरेली मे पति पत्नी के झगड़े को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान लड़के पक्ष के लोग हिंसक हो गये। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग मे महिला के पिता और बीडीसी भाई की मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा लोगों को छर्रे लगे हैं। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी से जिले भर मे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कई टीम बना दी हैं। जो अलग-अलग जगह ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आपको बता दे कि थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव जरेली निवासी नन्ही और मजहर का विवाह हुआ था। दोनों का घर गांव में ही 50 मीटर की दूरी पर है। पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। शनिवार को पति पत्नी के विवाद को निपटाने के लिए हैदर अली के घर मे पंचायत चल रही थी। बातचीत के दौरान चुनावी रंजिश भी सामने आ गई। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में नन्हीं के चाचा गुलशन ने बीडीसी का चुनाव जीता था, जबकि लड़के मजहर के पक्ष के लोग चुनाव हार गए थे। जिसको लेकर बात बिगड़ गई। हमले की पूरी तैयारी से आए हमलावरों ने अचानक पंचायत में ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें लड़की के पिता हैदर अली और बीडीसी मेंबर गुलशन अली की मौके पर मौत हो गई। जबकि पंचायत में मौजूद अनवर अली, फरमान, हैदर, नजब अली, वसीम सोफिया और और गुलशन अली की पत्नी समेत कई अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। ताबड़तोड़ चली गोलियों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। अचानक गोली चलने से पंचायत में बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना से नवाबगंज पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर आनन-फानन में पुलिस के अफसर भी मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएसपी रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर ली है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए व घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।