नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय तथा ध्रुव सिंह के मनोनयन से खुशी का माहौल

आजमगढ़- भाजपा के आजमगढ़ व पहली बार लालगंज से जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने को लेकर काफी जद्दोजहद चल रही थी। जिसके लिए चुनाव का उपक्रम हुआ लेकिन अचानक से बुधवार देर रात को कई जिलों के साथ ही आजमगढ़ व लालगंज के जिलाध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम आजमगढ़ से जिलाध्यक्ष के पड़ पर ध्रुव सिंह का था जो पल्हना लालगंज क्षेत्र के निवासी है। वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह की भूमिका की चर्चा जोरों पर रही। कई प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था लेकिन बाजी ध्रुव सिंह के हाथ आते ही समर्थक खुश हो गए। बीजेपी द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय तथा ध्रुव सिंह के मनोनयन से खुश भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र के आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रमाकांत मिश्र ने कहा कि दोनों नेताओं के अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा शुक्रवार को जनपद की सीमा लोहारा टोल प्लाजा पर लखनऊ से आते समय नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से चंद्रजीत तिवारी, आनंद तिवारी, सुनील पांडे, संतराम निषाद, फौजदार निषाद, धीरज मिश्रा, हरिभान पांडे, साधु शुक्ला, घनश्याम पांडे, सहित आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।