नल पर नहाते समय मोटर में करंट आने से महिला की मौत, मचा कोहराम

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नल पर नहाते समय करंट लगने से महिला की मौत घर मे मचा कोहराम। गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला लोधीनगर निवासी अंजली पत्नी कमल मौर्य 22 बर्ष दोपहर मे नल पर नहा रही थी। उसी नल मे मोटर फिट थी। अचानक मोटर में करंट आ गया। करंट लगने से उसकी एक चीख निकली चीख सुनकर पड़ोस की महिलाएं आ गई। देखा तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से घर मे कोहराम मच गया। पति गुरुवार की साप्ताहिक बाजार मे सब्जी बेंच रहा था। मोहल्ले बालों ने सूचना देकर उसे बुलाया। म्रतक महिला के दो लड़के है। महिला के घर बालों ने बिना पोस्टमार्टम कराये अंतिम संस्कार कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।