नरमू ने मुख्य विद्युत इंजीनियर को समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर के पहली बार इज्जतनगर आगमन पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के डीजल शेड शाखा के पदाधिकारियों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में शाखा पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की कुछ गंभीर समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए 5 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। समस्याओं मे डीजल शेड के इलेक्ट्रिक लोको का आरक्षण कार्य, कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना, रेलवे कॉलोनियों में पथ प्रकाश की व्यवस्था का सुचारू न होना, कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर, ड्रेनेज सिस्टम सही कराया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/डीजल एस.के प्रसाद एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ओएंडएफ पवन शर्मा तथा यूनियन की तरफ से मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, रईस अहमद, नूतन प्रकाश, प्रदीप कुमार, आराम सिंह, एन.सी. पन्त, हरपाल सिंह, नीरज सिंह चौहान, अनिल शर्मा, जाकिर हुसैन, नितेश कुमार आदि उपस्थित थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।