नमामि गंगे के जल शक्ति अभियान से जुड़ा हरदोई का कछुआ तालाब: नेशनल लेबल पर बनेगा रोल माडल

*जिला अधिकारी पुलकित खरे की मेहनत लाई रंग

हरदोई- यूपी के हरदोई का कछुआ तालाब अब नमामि गंगे के जल शक्ति अभियान में जुड़ गया है, जिसके चलते अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलेगी हरदोई के जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा अथक प्रयास के बाद नमामि गंगे के जल शक्ति अभियान से जुड़ा हरदोई का कछुआ तालाब, नेशनल लेबल पर बनेगा रोल माडल इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इस कछुआ तालाब का सुंदरीकरण भी होगा। इस कछुआ तालाब में हजारों की संख्या में बड़े-बड़े कछुए पाए जाते हैं। जिनका संरक्षण गांव वाले करते हैं। जिला प्रशासन की पहल ने अब इस तालाब और गांव को नेशनल लेबल पर ला दिया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही यह तालाब प्रकृति सरंक्षण का रोल मॉडल भी बन सकेगा। जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर बिलग्राम के ककरा खेड़ा गांव के कछुआ तालाब को अब प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलेगी और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। दरअसल केंद्र सरकार के नमामि गंगे के जल शक्ति कार्यक्रम के आद्रता भूमि एवं जल अभियान के तहत इसे चयनित किया गया है। पूरे देश में गंगा की तलहटी के आस-पास स्थित तालाबों में चुने गए 8 तालाबों में यह तालाब भी शामिल है। यह तालाब जल संचयन का संदेश देंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। जिले के कस्बा तालाब में हजारों की संख्या में बड़े-बड़े कछुए पाए जाते हैं जिनका संरक्षण इसी गांव के लोग करते हैं।

मिली एक नई पहचान:-

जिला प्रशासन ने हाल ही में इसका सुंदरीकरण कराया था और एक इसे एक नई पहचान दी थी। इस तालाब सौंदर्यीकरण के बाद इसे जल शक्ति अभियान के तहत चयनित किया गया है जिससे राष्ट्रीय स्तर पर इस कछुआ तालाब को पहचान मिलेगी अब केंद्र सरकार से भी इसके सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास होंगे जिससे यह कछुआ तालाब पर्यटन का केंद्र बनेगा और प्रदेश ही नहीं देश में भी इसकी एक अलग पहचान बनेगी।

– हरदोई से आशीष सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।