नगर निगम के कर्मचारी नेता को अभद्रता करना पड़ा महंगा, सस्पेंड

बरेली। नगर निगम कर्मचारी नेता को राजस्व इंस्पेक्टर व कर्मचारी से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। नगर निगम अधिकारियों ने उसे सस्पेंड कर दिया है। जिससे नगर निगम कर्मचारियों में नेता पर कार्रवाई होना चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर निगम में मिशन पाल सिंह कर्मचारी संघ के अध्यक्ष है। वह आए दिन विवादों में घिरे रहते है। आरोप है कि वह कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष होने का रौब दिखाते रहते थे। कुछ महीने पहले वह नगर निगम में राजस्व विभाग की इंस्पेक्टर शिप्रा से भिड़ गए थे। अभद्रता करने के साथ ही कुछ जरूरी कागजात भी फाड़ दिए थे। जिसको लेकर नगर निगम राजस्व विभाग के इंस्पेक्टर ने अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी लेकिन उसके बाद भी मिशन पाल सिंह की आदतों में सुधार नहीं आया। कुछ दिन पहले भी कर्मचारी नेता अपने साथी से झगड़ गया था। किसी तरह वहां मौजूद साथियों ने झगड़ा निपटा दिया था लेकिन तब भी इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारी से की गई थी। लगातार शिकायतें मिलने पर नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने अपर नगर आयुक्त से जांच कर कार्यवाही करने को कहा था। जांच में कर्मचारी नेता मिशन पाल सिंह दोषी पाए गए। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्यवाही से कर्मचारियों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कर्मचारी नेता पर कई बार अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर चुका है। जिसको लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही की गई है। कर्मचारी नेता मिशन पाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

  • अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त, बरेली

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।