जेवर और नगदी लेकर पत्नी फरार, पति ने दी तहरीर

मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता महिला हजारों रुपए की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी पत्नी का सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह पता चला कि महिला अपने बहनोई के घर में रह रही है। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव नंदगांव के रहने वाले नसरुद्दीन पुत्र समसुद्दीन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बीती 5 जून को देवरनियां के रहने वाले रियासत की बेटी सीमा के साथ उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही सीमा किसी से फोन पर बात करती थी। जिसका विरोध कर पति ने मोबाइल भी छीन लिया था। मोबाइल छीनने के बाद पत्नी ने मिट्टी का तेल पीकर सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। जिसके बाद पत्नी मोबाइल फोन वापस दे दिया था। अभी 2 दिन पहले दिल्ली से उसका पति वापस लौटा। पति ने बताया कि दो दिन पहले रात में वह सो रहा था। करीब डेढ़ बजे उसकी आंख खुली तो देखा पत्नी सीमा गायब थी। जिसको काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद युवक ने यूपी 112 को कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का सामान चेक करने को कहा। जिसके बाद पता चला कि घर में रखे बीस हजार और सोने चांदी के जेवर गायब थे। काफी तलाश के बाद पत्नी का रात में कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह युवक को पता लगा कि उसकी पत्नी सोरहा गांव में अपने बहनोई के घर में है। जिसके बाद युवक ने थाना मीरगंज में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।