नए मंत्रिमंडल में गुर्जर समाज को भी मिली तवज्जो:अशोक कटारिया ने ली स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ

लखनऊ- योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में गुर्जर समाज को भी हिस्सेदारी मिली है।भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कद्दावर गुर्जर नेता प्रदेश महामंत्री एवं एम.एल.सी अशोक कटारिया को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही गुर्जर समाज मंत्रिमंडल में अपनी हिस्सेदारी करने की आवाज को बुलंद करता आ रहा था जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए आज अशोक कटारिया को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है।अशोक कटारिया के स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनने पर बिजनौर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे खुशी की लहर दौड़ गई।बिजनौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राठी, ओमकार चौहान, सुनील चौटाला, प्रमोद चौहान, अशोक खारी,अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव लोकेश गुर्जर, प्रवीण राठौर,अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर,यूथ गुर्जर फेडरेशन के बॉबी चौधरी, विपुल पंवार,अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी नीरज चौधरी आदि ने प्रदेश की योगी सरकार का आभार व्यक्त किया और अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।
रिपोर्ट:सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।