धार्मिक अनुष्ठान का भोज तैयार करते समय सिलेन्डर लीक:4 महिलाओं व 2 बच्चियों की मौत

आजमगढ़- आजमगढ़ जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते आग लग गयी। घटना में चार महिलाओं और 02 बच्चियों कुल छह लोगों की मौत हो गई। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग को बढ़ते देख घर में मौजूद लोग ने बगल के कमरे में छिप गए। इस दौरान धुंए से पूरा कमरा भर गया। धुए से दम घुटने के कारण चार महिलाओं सहित कुल आठ लोग बेहोश हो गए। किसी तरीके से लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। यहां डॉक्टरो ने चार महिलाओं सहित दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। एक किशोरी समेत दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हृदय विदारक घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।कोटवा गांव में रामताजी देवी (80) पत्नी स्व. बलेसर ने गुरुमंत्र लिया था। इस उपलक्ष्य में घर पर भोज का आयोजन किया गया था। घर पर काफी संख्या में रिश्तेदार और परिचित जुटे हुए थे। घर के अंदर भोज केलिए खाना बनाने के कार्य चल रहा था।दोपहर डेढ़ बजे के आसपास लीक होने के कारण गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। मौके पर भगदड़ मच गई। अंदर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे आग और तेजी से बढ़ने लगी।घर में मौजूद कुछ लोग एक कमरे में छिप गए। लेकिन ये उनके लिए काल साबित हुआ । पूरा कमरा धुएं से भर गया। बाहर आग थी , निकलनेका कोई रास्ता नहीं था। अंदर छिपे लोग बेहोश होकर गिर पड़े। किसी तरह आग बुझाई गई तो अंदर फंसे लोगों को निकाला गया और एंबुलेंस से उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकोंने मनीता (40), कविता (40) पत्नी महेंद्र, रामताजी (80) पत्नी स्व. बलेसर, तारा देवी (50) पत्नी राजाराम निवासी बद्दोपुर, अंजली (04) पुत्री हरिओम निवासी आखिरपुर, और मनीता का डेढ़ साल बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही प्रियंका (16) पुत्री महेंद्र निवासी कोटिला और एक अन्य बुजुर्ग को कहीं और भर्ती कराया गया है। इस दौरान पूरा अस्पताल परिसर परिजनों की चीखों से गूंजता रहा। जिस किसी ने इस दर्दनाक हादसे के बारे में सुना तो उसकी आंखे नम हो गई।

रिपोर्टर-:राकेश वर्मा सदर आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।