धर्मदत्त सिटी अस्पताल की जमीन पर कब्जे के लिए हुई जिरह, निगम ने की केस ट्रांसफर करने की मांग

बरेली। शहर के धर्मदत्त सिटी अस्पताल संचालक डॉ. अनुपम शर्मा की ओर से सिविल कोर्ट मे केस डाला गया है। इस पर गुरुवार को तीसरे दिन भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहले अस्पताल वालों का पक्ष सुनने के बाद नगर निगम के अधिकारियों का भी पक्ष जाना। गुरुवार को हुई सुनवाई की अगली तारीख पांच अप्रैल दे दी गई है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट में सभी साक्ष्य उपलब्ध कराए गए है। नगर निगम की ओर से मुकदमे को सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट से हटाने की मांग जिला जज से की गई है। जिला जज ने ट्रांसफर एप्लीकेशन को रजिस्टर कर 27 अप्रैल को सुनवाई की तारीख लगा दी है। आपको बता दे कि नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल को लीज पर भूमि दी गई थी। वर्ष 2002 में बोर्ड ने उनकी लीज निरस्त कर दी। बावजूद इसके वह अस्पताल संचालित कर रहे है। वह निगम की जमीन मान ही नही रहे हैं। उन्होंने निगम द्वारा लगाई गई सील को भी तोड़ दिया। अस्पताल के डॉ. अनुपम शर्मा के मुताबिक जमीन बीडीए की है, जिसे फ्री-होल्ड कराने के लिए धनराशि जमा कराई जा चुकी है। वही, बीडीए उपाध्यक्ष ने साफ किया है कि अस्पताल से भूमि को फ्री-होल्ड कराने के आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। धनराशि भी लौटाई जा चुकी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।