बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे पुलिस चौकी के पास धर्मगुरु सकलैन मियां हुजूर का युसूफ सकलैनी की पान की दुकान के पास एक चौक मे उनके मुरीदों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया के तहसील सदर यूसुफ सकलैनी ने बताया बरेली शहर की शान हजरत शाह सकलैन मियां हुजूर बरेली से चलकर फतेहगंज होते हुए शेरगढ़ के पास रम्पुरा मे जश्ने शाह शराफत मियां कार्यक्रम मे जा रहे थे। कस्बे मे तशरीफ लाएं उनके चाहने वालों ने पीरो मुरीदों का शानदार तरीके से इस्तक वाल किया। मियां हुजूर ने सभी के सिर पर हाथ रखकर उनके परिवार की सलामती की दुआ की। इस मौके पर सभी लोगों को सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था का आयोजन भी किया गया। हजरत शाह सकलैन एकेडमी आफ इंडिया के फतेहगंज पश्चिमी के सदर ने बताया 21 मई 2022 को फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में जश्ने शाह शराफत मियां रहमतुल्लाह अलैह के प्रोग्राम में सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। इस प्रोग्राम मे कराना चाहते हैं वह हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया फतेहगंज पश्चिमी के सदस्यों से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। कार्यक्रम मे शरीफ सकलैनी, बाबू सकलैनी, तालिब सकलैनी, अब्दुल वाजिद सकलैनी, युसूफ सकलैनी, इस्लाम सकलैनी, हाजी शमशाद सकलैनी, सुल्तान सकलैनी, रफी सकलैनी, नन्हे भाई आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
