दो हजार रूपये के फरार इनामी आरोपी को पकड़ा

मध्यप्रदेश/ भिंड- पुलिस अधीक्षक प्रशान्त खरे के निर्देशन में जिले में फरार इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान भारोली थानाप्रभारी विनोद छावई ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे दो हजार रूपये के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है प्राप्त जानकारी से कल्लू पुत्र शिरोमन सिंह राजावत निवासी राजकोट को आज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज शाम 5:00 बजे रोन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा दो हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त इनामी आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही गई है।
– मोनू कुशवाह मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।