दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक गंभीर रूप से घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की शाम फतेहगंज पश्चिमी शाही रोड पर स्थित गांव कुरतरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे बाइक पर सवार चार लोग बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर युवक को अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। छोड़कर भागे बाइक एक होमगार्ड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे थाना क्षेत्र बहेड़ी के गांव बंजरिया निवासी सोनू सिंह फतेहगंज पश्चिमी होते हुए अपने घर जा रहा था। कुरतरा गांव के पास भट्टे पर पहुंचा तो सामने से कुरतरा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे चार युवक टकरा गए। हादसे में दोनो बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। युवक सोनू का पैर बाइक के पहिये में फसकर टूट गया। सिर से भी खून वह रहा था। उसकी गंभीर हालत देखकर होमगार्ड की बाइक लेकर आये चारो युवक बाइक छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को एम्बुलेंस से बरेली अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अज्ञात युवको की बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर भट्टे पर ही खड़ी कर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।