बाड़मेर/राजस्थान- पुलिस महानिरीक्षक जयनारायण ने जोधपुर रेज में पदभार ग्रहण करने के साथ ही जोधपुर सम्भाग का दौरा कर मौजूदा पुलिस व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण करते हुए पुलिस के जवानों का हौसला अफ़ज़ाई कर उन्हें ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहना होगा ताकि कोई भी अपराधी अपराध करने से पहले उसके जेहन में पुलिस का खौफ होना चाहिए अन्यथा अपराध का ग्राफ बढते देर नही लगती है और आमजन की सुरक्षा और अपराधियों में भय व्याप्त पुलिस का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए l
इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि जयनारायण महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज दो दिवसीय भ्रमण के लिए आज दोपहर जिला मुख्यालय बाड़मेर पहुंचे। बाड़मेर पहुंचने पर पुलिस लाईन में पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी व संचित निरीक्षक सहित पुलिस अधिकारीयों द्वारा स्वागत किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महानिरीक्षक जयनारायण ने पुलिस थाना चौहटन पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस थाना परिसर, हवालात, मालखाना, मैंस व अपराध रेकर्ड का निरीक्षण किया जाकर जवानों से सवांद कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना जाकर उचित समाधान किया गया। थाना क्षैत्र चौहटन के अपराध एवं कानून व्यवस्थाओं के सम्बन्घ में सम्पूर्ण जानकारी कर थानाधिकारी व वृताधिकारी को आवश्यक निर्देश प्रदान किया l भारत पाकिस्तानी सरहद पर स्थित केलनोर बीएसएफ चैक पोस्ट एवं बोर्डर इलाके का भ्रमण किया गया और बी एस एफ अधिकारीयों व जवानों से बोर्डर सम्बन्धी जानकारियां प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया।
महानिरीक्षक जयनारायण ने आज पत्रकारों के साथ वार्ता कर दो दिवसीय दौरे का ब्यौरा देते हुए बताया कि बाड़मेर जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी एवं थानाधिकारीगण की अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में मौजूदा अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिती पर विस्तृत से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए गए। अपराध गोष्ठी में अनट्रेस रहे प्रकरणों में अपराधियों की दस्तयाबी करने, एनडीपीएस एक्ट, बजरी खनन माफियाओं के लम्बित प्रकरण व एक वर्ष से अधिक अवधि के पैण्डिंग प्रकरणों, महिला अत्याचार, एससी- एसटी अत्याचार के पैण्डिंग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, अवैध बजरी खनन माफियाओं, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियार तस्करों के विरूद्व कड़ी कानूनी कार्यवाही करनें के साथ चिन्हित व इनामी बदमाशों की दस्तयाबी करने, अपराधियों की दस्तयाबी हेतु नाकाबन्दी करने, अपराधियों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही करने, आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने, पुलिस प्राथमिकताएं 2023 के प्रत्येक बिन्दुओं पर हर माह कार्यवाही कर प्रगति लाने, आगामी त्यौहारों और मेलों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर कड़ी निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्थाओं को बनाये रखने, तथा थाना क्षैत्र में थानाधिकारी मय जाब्ता के पैदल गस्त करने के निर्देश दिये गये।
– राजस्थान से राजूचारण
