बरेली। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शनिवार व रविवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। आने वाले दिनों में ठंड में तेजी देखने को मिलेगी। शुक्रवार को दिन में धूप बेदम रही। रात में कोहरा छा गया। दिन के तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम ढलने के साथ पारा नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मे 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। कई दिन से चला आ रहा रात और दिन के तापमान के बीच बढ़ा अंतर कम होता दिखा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार नवंबर के दूसरे पखवाड़े के दौरान तापमान में प्रभावी गिरावट की संभावना है। उन्होंने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से 16 नवंबर से तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के चलते तापमान सामान्य के करीब पहुंचने के साथ ठंड में वृद्धि होने की संभावना है। कोहरे में भी बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया।।
बरेली से कपिल यादव
