बरेली। नवागत डीआईजी मुनिराज जी ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। वह इससे पहले बरेली में एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके है। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी चिराग जैन, एसपी साउथ अंशिका वर्मा और एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत अपर पुलिस अधीक्षकों और क्षेत्राधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। चार्ज संभालने के बाद वह मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी शामिल हुए। डीआईजी ने कहा कि रेज मे अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रहेगी। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों का पूरा ब्योरा जुटाया जाएगा। बरेली मे एसएसपी के रूप मे काम करने का अनुभव अब उन्हें डीआईजी की जिम्मेदारी निभाने में मददगार हो सकता है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद बरेली रेंज में संगठित अपराध, गंभीर आपराधिक घटनाओं, संवेदनशील क्षेत्रों में शांति व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर उनके कामकाज पर निगाहें रहेंगी। पुराने अनुभव और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी के साथ मुनिराज जी के सामने अब पूरे बरेली रेंज की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।।
बरेली से कपिल यादव
