देवर ने किया भाभी से दुराचार का प्रयास

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव में बीती 22 जुलाई को महिला के साथ देवर ने दुराचार का प्रयास किया और विफल होने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके साथ ही ससुरालियों ने बदचलन बता कर घर से निकाल दिया। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने अपने देवर पर दुराचार करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए बताया कि वह बीते 22 जुलाई को घर में अकेली सो रही थी। इसी बीच मौका पाकर देवर ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया। जब इसका विरोध किया तो देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया। देवर की इस हरकत के बारे में ससुरालियों को बताया तो ससुरालियों ने महिला को बदचलन बता कर घर से निकाल दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।