दुकानदार का पेड़ पर लटकता मिला शव

जौनपुर/मल्हनी- सरायख्वाजा थाना के शिकारपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के इश्वरी सिंह नेवादा (मोकलपुर) गाँव के जियालाल यादव 55 वर्ष, रोज की तरह बैजारामपुर बाजार में स्थित अपने (चाय – पान) की दुकान से शाम को निकल कर बाजार से सब्जियों को हाथ में लिए घर की तरफ आ रहे थे | लेकिन रास्ते में ही मौत, जब आज सुबह में प्राथमिक विद्यालय इश्वरी सिंह नेवादा के पास आम के बगीचे में जियालाल यादव का शव पेड़ पर लटकते देखकर हड़कम्प मच गयी | मृतक के घर से महज 500 मीटर की दुरी पर ही एक आम के पेड़ पर न्यू नैलोन रस्सी पेड़ से फासी लगा हुआ लटका था | जिस स्थिति में शव पेड़ से लटक रहा था उससे यह स्पष्ट होता है की आत्महत्या नहीं है | फिर जब यह घटना की जानकारी थानाध्यक्ष राजेश यादव को पता चला शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के बारे मे छानबीन कर रहे है।
बताया जाता है की जियालाल यादव ने अपने ही गाँव इश्वरी सिंह नेवादा में प्रधानी लड़े थे। उस समय उनके पास कपड़ा का दुकान था लेकिन प्रधानी के माहौल में काफी कर्जा होगया था | उस कर्जा को मिटाने के लिए कपडे की दुकान को बेच दिए , जीवन यापन करने के लिए रामपुर बाज़ार में चाय-पान की दुकान किये | किसी कारण बस एक महीने पूर्व 5 बिस्सा जमीन को उन्हें बेचना पड़ा |

रिपोर्ट-:धनंजय विश्वकर्मा जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।