दिव्यागों व वयोवृद्ध लोगों को वितरित किये गये सुविधा संयत्र

गाजीपुर- दिव्यांग जनों के साथ साथ 60 वर्ष से उपर के वृद्धजनों के लिए सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा वयो श्री योजना सरकार ने शुरू की है जिससॆ की ऐसे लोगों का शेष जीवन कुशलता व सुविधाओं से पुर्ण व्यतीत हो यह बात आज जनपद के स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर कालेज मे सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलौत ने दिव्यांगों व वयोवृद्धों के लिए सुविधा संयत्र वितरण अवसर पर आयोजित एक सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 7500 रु लागत के उपकरण जिसमे कम सुनना, कम दिखना, तथा दांत आदि लगवाने की व्यवस्था शामिल है। मंत्री गहलौत ने अपने सम्बोधन मे बार बार मंत्री मनोज सिन्हा का नाम लेकर उनके कार्यों की प्रशंसा कर रहे थे। मंत्री ने आगे कहा की अबतक 1095 शिविर लगाकर संंयंत्रो का वितरण किया जा चुका है। और यह 305 वां यह बडा शिविर है, उ प्र मे अबतक दो लाख बीस हजार लोगो को सवा सौ करोड की लागत से लाइव सहयोगी यंत्रों का वितरण किया गया है। देशभर मे 7000 कैम्प के माध्यम से 11लाख से ज्यादा लोगों को 620 करोड़ मूल्य के सुविधा संयंत्रों को चार वर्षो मे वितरित किया गया है। जो पुर्व के सरकारों के तुलना मे एतिहासिक उपलब्धि है। मंत्री गहलौत ने कहा कि दिव्यांगो के सशक्तिकरण के लिए शैक्षणिक योजनाओं मे विस्तार कर छ प्रकार की स्कालरशिप के माध्यम से आर्थिक सहायता देने की योजना बनाई है। वित्त विकास निगम का गठन कर कम ब्याज दर ऋण उपलब्ध कराकर शसक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।3 से 4 प्रतिशत नौकरी मे आरक्षण तथा 3से5 प्रतिशत आरक्षण की श्रेणी बनाई है।दिव्यांगो के पहचान के लिए यूनिवर्सल आइडेंटि कार्ड बनाया जाएगा। 80 प्रतिशत से ज्यादा विकलांगता पर दिव्यांगो को बैटरी चालित गाडियों के माध्यम से रोजगार के प्रति भी दिव्यांग के शसक्तीकरण पर सरकार सहयोग कर रही है। खेल के प्रति भी दिव्यांगो ने देश का नाम रौशन किया है। सरकार ने बेइमानी व भ्रष्टाचार को रोका है सुशासन स्थापित करने मे एतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि मैं गर्व के साथ कहता हूं मेरे विभाग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे 4 वर्षों में देश और दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। उपकरण वितरण मे भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था लागू हुई जिससे विदेशों मे भी भूरि-भूरि प्रशंसा हुई है। सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि समाज मे दिव्यांग व वृद्ध जनो की सेवा सामाजिक सेवा है जिस किसी को भी इसकी जरूरत है। उनको यह सेवा का लाभ मिलना चाहिए। मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री गहलौत का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किए और कहा कि इस शिविर आयोजन मे नियमो के प्रति शिथिलता प्रदान कर यह आयोजन सफल के लिए मै आभार प्रकट करता हूँ।सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम को विधानपरिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, विधायक अलका राय, जिलाधिकारी के बाला जी,ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सूनिल सिंह, जिले के वरिष्ठ अधिकारी जिनमे मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, पप्पू सिंह प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, ओमप्रकाश राय, श्यामराज तिवारी, रामनरेश कुशवाहा,विनोद अग्रवाल, शशिकान्त शर्मा, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
– गाजीपुर से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।