दिन भर कंट्रोल रूम से निगरानी करते पुलिस-प्रशासन के अधिकारी

बरेली। सावन के पहले सोमवार को नाथनगरी में कांवड़ जत्थे उमड़े तो पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा इंतजामों में लगा रहा। रूट डायवर्जन प्रभावी ढंग से लागू किया गया। प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस, पीएसी, यातायात पुलिस तैनात रही। कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम से पूरे कांवड़ रूट पर लगातार नजर रखी जा रही है। एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्या पुलिस कंट्रोल रूम से कांवड़ रूटों की मानीटरिंग करते रहे। बीडीए वीसी सौम्या पांडेय और नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्या भी टीमों के साथ लगातार कांवड़ इंतजामों का जायजा लेते रहे। तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई हैं। कांवड़ सेवा समितियों और सामाजिक संगठनों की ओर से लगाए गए शिविरों में कांवड़ियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं कछला गंगा घाट की ओर जाने वाले कांवड़ियों के जत्थों को रामगंगा चौकी पर प्रवेश के समय पर्चियां वितरित की गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *