डीएफओ बोलीं-क्षेत्र में अभी तेंदुए की पुष्टि नही

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की चर्चाओं के बीच वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है। प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी ने बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे होने के कारण क्षेत्र में वन्यजीवों का आना-जाना सामान्य है। कुंवरपुर तुलसी पट्टी और भौआ बाजार में तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने कांबिंग कराई, लेकिन अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। डीएफओ ने बताया कि भौआ बाजार निवासी इशाक अहमद की पांच बकरियों की मौत की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। जांच में हमला करने वाला जानवर तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार फुट पेट्रोलिंग कर रही है। भौआ बाजार में पिजड़ा लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दें, उसे घेरने या परेशान करने की कोशिश न करें। वहीं, गांववाले क्षेत्र में तेंदुए के पगमार्क देखे जाने की बात कह रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *