दिन निकलते ही सिलेंडर फैक्ट्री में धमाका:आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलसे

मुज़फ्फरनगर- दिन निकलते ही सिलेंडर फैक्ट्री में हुआ धमाका। आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलसे।सिलेंडर फैक्टरी में सिलेंडर पर कार्य करते समय सिलेंडर फटने से आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलसे। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। फैक्ट्री संचालक ने स्थानीय पुलिस को भी नही दी घटना की सूचना। किसी राहगीर की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार सिलेंडर से वाल निकालते हुए अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हुआ ।आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया गया।जहां से सभी की हालत गम्भीरता के चलते सभी मजदूरों को मेरठ रेफर किया गया ।इस सिलेंडर फैक्ट्री में नए सिलेंडर बनाने के साथ ही पुराने सिलेंडरों को भी रिपेयर करने का काम चलता है।

अगर सूत्रों की माने तो पुराने सिलेंडर यहां रिपेयर नही हो सकते ।थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड मखियाली गांव के पास मित्तल सिलेंडर फैक्टरी की घटना बतायीं जा रही है ।

– मुजफ्फरनगर से भगत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।