दबंग ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड दरोगा को मारी गोली

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब दबंग ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ रिटायर्ड दरोगा की गोली मार दी। गोली से घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

घटना थाना किरतपुर गांव की है जहां आज रिटायर्ड दरोगा ओमप्रकाश के बेटे के साथ सड़क पर बाइक से निकलने को लेकर ग्राम प्रधान और उसके साथियों के साथ विवाद हुआ। बात बिगड़ने पर जब रिटायर दरोगा मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद ग्राम प्रधान रमाकांत ने अपने साथियों के साथ उसके ओमप्रकाश के पीठ पर गोली मार दी। गोली से घायल ओम प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान रमाकांत से जमीनी विवाद पहले से चल रहा था। इसी रंजिश में उसने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने ग्राम प्रधान रमाकांत समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।