त्यौहार को देखते हुए अति संवेदनशील घोषित हुआ बरेली, प्रशासन हाई अलर्ट

बरेली। पुलिस-प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैैयारी की है। सुरक्षा के साथ ही अन्य विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने बरेली समेत पांच जिलों को अतिसंवेदनशील घोषित किया है। पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के साथ खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। बाजारों में देर रात तक खरीदारों की भीड़ को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कराए जाने के निर्देश दिए है। हर तरह के हालात से निपटने के लिए पीएसी बल और अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। दीपावली की सुरक्षा को लेकर पुलिस अपराधियों के साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के अलावा यातायात पुलिस को भी लगाया गया है। अधिकारियों की तरफ से जनता से अनुरोध भी किया गया है कि अगर कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल उन्हें सूचना दे ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी अप्रिय घटना होने से बचाया जा सके। प्रदेश में जातीय एवं सांप्रदायिक सामने आई थी। जिसके बाद से पुलिस विभाग के पर दीपावली के मद्देनजर पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।