फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। होली के त्योहार पर बाजार मे ग्राहकों की भारी भीड़ जुटने लगी है। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले कुतुबखाना मे चोरनी गिरोह सक्रिय हो गया है। कुमार टाकीज से अस्पताल रोड, इन्द्रिरा मार्केट, आलमगीरीगंज और गली आर्यसमाज मे चोरी गिरोह यदि कोई ग्राहक किसी दुकान पर जाता है तो महिला गिरोह की सदस्या उनके करीब ग्राहक बनकर बैठ जाती है नजर बचते ही ग्राहक की जेब या पर्स साफ करने से नही चूकती है। आजमनगर के पास एक संकरी गली में कपड़े की दुकान के पास दो दिन पहले पर्स चोरी होने की घटना को अंजाम भी दिया जा चुका है। त्योहार पर बाजार में अधिक भीड़ जुटने पर चोरनी गिरोह की सक्रियता अधिक बढ़ने के बाद भी पुलिस अलर्ट नही हो पाई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी चुनाव और अब मतगणना निपटने के बाद महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। बाजार में संदिग्धों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से भी कराई जाएगी। मलूकपुर बजरिया मे रहने वाली मुन्नी देवी ने बताया कि वह आठ मार्च को बतासे वाली गली के पास बाजार मे रेडीमेट कपड़े देख रही थी उन्होंने पर्स अपने बरावर से रख लिया। इसके बाद कुछ देर बाद कपड़ा पसंद होने के बाद पेमेंट के लिए पर्स देखा तो गायब था। आरोप है कि दो महिला नकाबपोश खड़ी थी। इसके बाद से लापता हो गई आशंका जताई है कि उन्हीं महिलाओं ने पर्स गायब कर दिया होगा। पांच हजार रूपए बाकी के दस दस के नोट थे। चोरनी गिरोह की सदस्या संकरी गली में ग्राहकों पर नजर रख रही है भीड़ अधिक होने पर वह प्रतिष्ठित दुकानोंपर ग्राहक बनकर बैठने के बाद आसानी से ग्राहकों के पर्स गायब करने के साथ ही जेब काट देती है। बुधवार को साड़ी की दुकान पर दो महिला को पकड़ लिया था। पुलिस बुलाने की बात पर महिलाओं ने रोना धोना शुरू कर दिया। इसके बाद व्यापारियों ने छोड़ दिया था।।
बरेली से कपिल यादव
