त्योहारी सीजन को लेकर सतर्कता बरते बरेली पुलिस- एडीजी

बरेली। एडीजी राजकुमार ने धनतेरस और दीपावली त्योहार के अवसर पर बरेली जोन के समस्त प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के सम्बन्ध मे दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक तक मनाये जाने वाले धनतेरस, नरक चतुर्दशी व छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज के त्योहार पर विशेष सतर्कता एवं शांति, कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाये रखने को कहा है। धनतेरस पर बाजारों में भीड़ उमड़ती है। ऐसी स्थिति मे चोरी, जेब कटने, छिनैती, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड को चिन्हित स्थानों पर नियुक्त किया जाये। सर्राफा बाजार मे अधिकतम आवाजाही के समय पुलिस, पीएसी और यूपी-112 वाहनों से सघन पैदल गश्त की जाये। पटाखों की दुकानों को अस्थाई लाइसेंस देने के सम्बंध मे शासन के आदेशानुसार कार्यवाही की जाये। पटाखों की दुकानों के पास आवश्यक आग से बचाव के उपाय किये जायें ताकि आग लगने की स्थिति मे आग को बुझाने के लिये त्वरित कार्यवाही की जा सके। पटाखों की दुकानों पर भी आग से बचाव के उपाय एवं संसाधन उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाये।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।