तेज गति से दौड़ रहे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

बरेली। तेज गति से दौड़ रहे एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। युवक शादी समरोह में शिरकत करने के बाद घर वापस लौट रहा था। क्षेत्र के गांव ठिरिया बांके उदरा का रहने वाला 26 वर्षीय पवन गंगवार पुत्र गनपत सिंह उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह बीती रात अपने फुफेरे भाई की पुत्री की शादी में शिरकत करके बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। नैनीताल फोरलेन बाईपास मोहम्मदपुर चौराहा के पास एक बेकाबू डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के घर वालों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के घर वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर सहित भाग गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *