Breaking News

तीन माह से अधिकारी विहीन नगर पंचायत, चेयरमैन कोरोना पॉजिटिव: विकास कार्य भगवान भरोसे,नहीं मिल रहा वेतन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत मे अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पद तीन माह से खाली है। इस कारण कस्बे का विकास भी रुक गया है। नई योजना को मंजूरी नहीं मिल रही है। लोगों के कमेटी में होने वाले कार्य रुके है। कोरोना महामारी के चलते कस्वे में लोगों और पार्षदों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कस्बे में भाजपा का चैयरमैन होने के बाबजूद ईओ की तैनाती नहीं हो पा रही है। ईओ न होने की स्थिति मे कस्वे में होने वाले विकास कार्य भी रुके हुए है। तीन माह से अधिशासी अधिकारी का तबादला होने के कारण कर्मचारियों के वेतन समेत सभी विकास कार्य रुके हुए है। नई योजनाएं भी शुरू नहीं हो रही हैं। चेयरमैन सहित पार्षद भी विकास कार्य नहीं करा पा रहे। इसके अलावा कर्मचारियों के तीन माह वेतन भी नहीं मिल पाया है। चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य की चपेट में आ गए हैं उन्होंने अपने आप को घर पर आए से लेट किया हुआ है। नगर पंचायत भगवान के भरोसे पर है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बताया कि तीन माह से वेतन न मिलने पर वह भुखमरी की कगार पर है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते उनके पास अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य में खर्च करने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे है। नगर मे कोरोना महामारी में रविवार के लॉकडाउन में सभी जगह सेनिटाइजर छिडकाव को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसको लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय मे शिकायत दर्ज कराई है। श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय को बताया हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कोरोना महामारी के भयकंर प्रकोप के वावजूद मुख्यमंत्री का आदेश भी अमल में नही लाया जा रहा। रविवार के लॉकडाउन के अलावा किसी एक दिन भी नगर मे सेनेटाइजर नही किया गया है। यहां तक की गर्मी में मच्छरों से अन्य बीमारियों के फैलने की भी प्रबल संभावना पैदा हो गई है। नालियों में किसी भी तरह की दवाई का छिड़काव नही हो रहा है। नगर पंचायत के चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने बताया कि ईओ की तैनाती के लिए शासन को तीन बार पत्र भेजे जा चुके है। इसके बावजूद भी शासन ने अभी तक ईओ की तैनाती नहीं की है। जिससे कर्मचारियों का वेतन व विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। नगर में कर्मचारी वेतन न मिलने से काम नहीं कर रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *