डॉ सुशीला गिरीश इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस पर हुआ शिक्षको का सम्मान

बरेली – डॉ सुशीला गिरीश इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार के माता-पिता डॉक्टर सुशीला गिरीश के माल्यार्पण के साथ सुशीला गिरीश इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया सुबह की बेला में यज्ञ हवन तथा पूजन किया गया उसके उपरांत शिक्षक सम्मान कार्यक्रम वन मंत्री डॉ अरुण कुमार के अग्रज अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट की उपस्थिति में संपन्न हुआ. शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में जनपद के दो राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार जो की बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक है तथा दूसरे बी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्रवक्ता डॉ महेंद्र सक्सेना को स्मृति चिन्ह तथा फूल माला के साथ सम्मानित किया परिचय देते हुए अनिल कुमार सक्सेना ने कहा इन दोनों शिक्षकों ने बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है यह सब हमारे प्रेरणा स्रोत है और अध्यापक वर्ग को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. कार्यक्रम में मानव सेवा क्लब की ओर से स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर कीर्ति सक्सेना को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सुरेंद्र बीनू सिंह तथा इंद्रदेव त्रिवेदी भी मौजूद रहे कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों ने सामूहिक रूप से विद्यालय में शिक्षण कार्य करने वाले अध्यापकों को प्रवाह पत्र दिया स्कूल की प्रधानाचार्य कीर्ति सक्सेना ने बताया स्कूल रूपी पौधा जो 40 साल पहले लगाया गया था अब एक बट वृक्ष के रूप में अपनी पहचान पूरे जनपद में बन चुका है यहां के बच्चे अच्छे-अच्छे पदों पर पहुंच रहे हैं और अनुशासन का पाठ पढ़ते हैं. स्थापना दिवस के अवसर पर सहजन इमली आम इत्यादि के दर्जनों पौधे लगाए गए. वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग की भूमिका प्रमुख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *