डॉ अजय भारती ने डोनेट किया प्लाज्मा, आईएमए ने जताया गर्व

बरेली। पूर्व में कोरोना संक्रमित रहे चुके डॉ अजय भारती ने प्लाज्मा डोनेट किया है। डॉ अजय भारती आईएमए के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कोरोना से उबरने के बाद उनके इस महादान पर आईएमए अध्यक्ष डॉ राजेश अग्रवाल ने उनकी सराहना की और एसोसिएशन की सदस्यों पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि वह गर्व महसूस करते हैं जब आईएमए सदस्य कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद प्लाज्मा दान करते हैं। खुद डॉक्टर होने के नाते एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश जनता के पास जाता है। वह यह है कि यदि आप प्लाज्मा का दान करते हैं तो स्वास्थ्य के लिए कोई कमजोरी या नुकसान नहीं है। वर्तमान में प्लाज्मा थेरेपी को कोविड-19 रोग से पीड़ित रोगियों के उपचार में बहुत सहायक माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद व्यक्तिगत रूप से ऐसे प्रतिष्ठित संगठन आईएमए बरेली के प्रेसिडेंट होने पर गर्व महसूस करते हैं। जिसने न केवल रूहेलखंड डिवीजन लखनऊ और दिल्ली के बीच में पहली बार प्लाज्मा की आपूर्ति शुरू की बल्कि एसोसिएशन के सदस्य खुद भी अपने स्वयं के प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आ रहे हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।