डेढ़ साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, खेलते समय बच्चे को नेवले ने काटा

बरेली। दरवाजे पर बैठकर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसे गिराकर चेहरा समेत कई जगह काटकर जख्मी कर दिया। परिजन ने गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिथरी चैनपुर और कैंट थाने के बॉर्डर पर स्थित गांव उमरिया सैदपुर खजुरिया निवासी मोहम्मद अनीस ने बताया कि बुधवार दोपहर उनका बेटा डेढ़ वर्षीय मोहम्मद सुब्हान घर के बाहर दरवाजे पर बैठकर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आवारा कुत्ते ने सुब्हान पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा लिया। सुब्हान की चीखपुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। मगर तब तक कुत्ते ने उसका चेहरा, पीठ और हाथ आदि पर काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। परिजन उपचार के लिए उसे पास के ही निजी अस्पताल लेकर गए। वहां हालत गंभीर बताई तो देर शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खेलते समय बच्चे को नेवले ने काटा : बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी सात वर्षीय युवराज के हाथ में बुधवार शाम नेवला ने काटकर जख्मी कर दिया। युवराज की मां प्रभा ने बताया कि उनका बेटा बच्चों के साथ घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान नेवले ने उसके दाहिने हाथ में काट लिया। वे लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इमरजेंसी में भर्ती करके उसका उपचार चल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *