डीजे का विरोध करने पर दंपत्ति को जमकर पीटा, गंभीर रूप से घायल

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर मे घर से सामने डीजे बजाने का विरोध करना पति-पत्नी को भारी पड़ गया। इससे गुस्साए पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से दोनों को घर में घुसकर पीटा। जिसमें दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बारादरी क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी रामजी गुप्ता के पड़ोसी नितिन गुप्ता के बेटे का शुक्रवार को दष्ठौन था। जिसके लिए समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही डीजे भी मंगवाया। लेकिन नितिन ने डीजे रामजी गुप्ता घर के ठीक सामने लगा दिया और तेज आवाज मे गाने बजाकर सभी डांस करने लगे। जिसका विरोध करने रामजी की पड़ोसी के साथ कहासुनी हो गई लेकिन लोगों ने बीच बचाव करा दिया। वही शनिवार की सुबह डीजे की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी नितिन और उसके परिवार के कई लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुए आए और रामजी के साथ ही उसकी पत्नी रेखा गुप्ता को जमकर पीटा। जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।