डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में किया प्रदर्शन

बरेली। पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में रोज विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जनक प्रसाद ने कहा कि लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम से हर व्यक्ति परेशान है। इसकी वजह से बाकी जरूरत के सामान भी महंगे होते जा रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता को दो वक्त की रोटी मिलना तक मुश्किल होता जा रहा है। चुनाव के समय हितैषी बनने का दावा करने वाली भाजपा सरकार लोगों से छल कर रही है। उन्होंने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार तीन सौ प्रतिशत मुनाफा कमा रही है इनमें दाम नियंत्रित किए जाएं। कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद कलीम अंसारी, शहीद अहमद, मोहम्मद राशिद, अनंत सक्सेना, वीरू प्रजापति, अजय शर्मा, मोहम्मद फहीम अंसारी, राजुल हुसैन, संजय सिंह, विनोद कुमार, राजीव साहू, रिजवान व शमशुल अंसारी आदि शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।